बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की छठी सूची

बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की छठी सूची

भारतीय जनता पार्टी  ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी छठी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में राजस्थान और मणिपुर के उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पांचवीं लिस्ट जारी की थी। इस सूची में यूपी-बिहार समेत तमाम अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के नाम थे। पांचवी सूची में अभिनेत्री कंगना रनौत को बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से उम्मीदवार बनाया, जबकि यूपी की पीलीभीत सीट से वरुण गांधी का टिकट कट गया है। उनकी जगह जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, कुरुक्षेत्र सीट से कुछ देर पहले बीजेपी ज्वाइन करने वाले नवीन जिंदल को उतारा गया है। पांचवी लिस्ट में भारतीय जनता पार्टी ने 111 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। पार्टी ने राजस्थान के करौली-धौलपुर से वर्तमान सांसद मनोज राजोरिया का टिकट काटकर इंदु देवी जाटव को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, दौसा से मीना जसकौर का टिकट काटकर कन्हैया लाल मीणा को उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा, इनर मणिपुर सीट से थौनाओजम बसंद कुमार सिंह भाजपा के प्रत्याशी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *