लालू यादव की RJD बिहार में कांग्रेस को 9 सीटें देने पर हुई राजी

लालू यादव की RJD बिहार में कांग्रेस को 9 सीटें देने पर हुई राजी

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद INDIA गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के बीच बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद यादव की पार्टी RJD बिहार में कांग्रेस को 40 में से 9 सीटें देने को तैयार है। इसके साथ ही पार्टी ने कुछ बड़ी शर्तें भी रखी हैं।RJD कांग्रेस को पटना साहिब,किशनगंज, सासाराम, कटिहार, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, भागलपुर, बेतिया और मधेपुरा या सुपौल सीट दे सकती है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने शर्त रखी है कि कांग्रेस राज्य की 9 सीटों के बदले झारखंड में आरजेडी को कम से कम 2 सीटें दें। RJD झारखंड की पलामू और चतरा लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार उतारना चाहती है। RJD का कहना है कि अगर कांग्रेस RJD की शर्तों को स्वीकार नहीं करती है, तो उसे प्रदेश की 6 से 7 सीटों पर ही संतोष करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *