बेंगलुरु कैफे विस्फोट मामले में NIA ने दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया

राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA ने कुछ दिन पहले बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए बम ब्लास्ट मामले में दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया है। NIA की टीम ने संदिग्धों को बेंगलुरु से हिरासत में लिया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, उठाए गए दोनों संदिग्ध बैन संगठन अल-हिंद ट्रस्ट से जुड़े हैं और दोनों आरोपी बम ब्लास्ट की घटना को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड के सीधे संपर्क में थे। हालांकि, केंद्रीय जांच एजेंसी ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इस मामले में अब तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।बता दें कि अब तक चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें गुरुवार को लिए गए दो संदिग्ध भी शामिल हैं। एक संदिग्ध को पहले हिरासत में लिया गया था लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। मालूम हो कि NIA के अधिकारियों ने बुधवार को बेंगलुरु में पांच, शिवमोग्गा में 15 और चेन्नई में छह जगहों पर एक साथ छापेमारी की थी।सामने आई जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसी ने बम ब्लास्ट के मास्टरमाइंड की पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी कर्नाटक के शिवमोगा जिले का निवासी है। मास्टरमाइंड के अपने सहयोगियों के साथ तमिलनाडु में कई जगहों पर रहने के बारे में NIA को गुप्त जानकारी मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *