इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं के नाम शामिल है। बता दें कि ये स्टार प्रचारक प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में रैली व जनसभा को संबोधित करेंगे।सूची में केंद्र और राज्य के 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत, ताम्रध्वज साहू, अमरजीत भगत, गुरु रुद्र कुमार और दीपक बैज समेत कई दिग्गज नेता स्टार प्रचारक बनाए गए है।