दिल्ली के परिवहन और पर्यावरण मंत्री तथा आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत को ईडी ने समन जारी किया;

दिल्ली के परिवहन और पर्यावरण मंत्री तथा आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत को ईडी ने समन जारी किया;

 आम आदमी पार्टी की शराब घोटाले में मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली सरकार के एक और मंत्री पर जांच एजेंसी ने शिकंजा कसा है। आबकारी नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने AAP के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को समन जारी किया है। ईडी ने कैलाश गहलोत को आज ही पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा है कि दिल्ली के परिवहन और पर्यावरण मंत्री कैलाश गहलोत उस ग्रुप का हिस्सा थे, जिन्होंने इस शराब नीति के मसौदे को तैयार किया था। साउथ के ग्रुप से यह मसौदा लीक हो गया। मुख्यमंत्री केजरीवाल की इसी मामले में गिरफ्तारी के बाद ईडी ने अब गहलोत को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *