मार्च में क्र 1.78 लाख करोड़ जीएसटी कलेक्शन रहा

मार्च में क्र 1.78 लाख करोड़ जीएसटी कलेक्शन रहा

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चारों तरफ से अच्छी खबरें आ रही हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में जीडीपी ग्रोथ रेट 8 प्रतिशत से अधिक रहने की उम्मीद है। वहीं मार्च में जीएसटी कलेक्शन 1.78 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा, जो अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है। इससे पहले अप्रेल, 2023 में जीएसटी संग्रह 1.87 लाख करोड़ रुपए रहा था। इससे पूरे वित्त वर्ष 2023-24 कुल जीएसटी संग्रह 20.14 लाख करोड़ रुपए रहो गया, जो पिछले 2022-23 से 12 प्रतिशत अधिक है। यूपीआई ट्रांजैक्शन की संख्या भी 2023-24 में पहली बार 100 अरब के पार 131 अरब तक पहुंच गई। मार्च में 13.44 अरब यूपीआई लेनदेन हुए जिसमें 19.78 लाख करोड़ रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ। मार्च में वाहनों की बिक्री में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है और मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई भी 59.3 के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंचने का अनुमान है।


इतना रहा जीएसटी संग्रह
(राशि करोड़ रुपए में)
सितंबर 1,62,712
अक्टूबर 1,72,003
नवंबर 1,67,929
दिसंबर 1,64,882
जनवरी 1,74,106
फ़रवरी 1,68,337
मार्च 1,78,484

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *