चीन ने बदले अरुणाचल के 30 स्थानों के नाम: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चीन को कड़े शब्दों में दिया जवाब ;

चीन ने बदले अरुणाचल के 30 स्थानों के नाम: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चीन को कड़े शब्दों में दिया जवाब ;

अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। उसने फिर प्रदेश के 30 स्थानों के नाम अपने हिसाब से बदले हैं। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि नागरिक मामलों के मंत्रालय ने जंगनान के 30 स्थानों के नए नामों की सूची जारी की है। चीन अरुणाचल प्रदेश को जंगनान कहता है। मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि एक मई से यह आदेश लागू माना जाएगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इन नामों को किसी विदेशी भाषा में बिना उसकी मंजूरी के नहीं बदला जा सकेगा। भारत ने यह कहते हुए इस दावे को खारिज कर दिया कि हिमाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और काल्पनिक नाम रख देने से सचाई नहीं बदल जाती। चीन दक्षिण तिब्बत के हिस्से के रूप में अरुणाचल पर अपना दावा करता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *