छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी नक्सली मुठभेड़

छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी नक्सली मुठभेड़

छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी नक्सली मुठभेड़ बीजापुर में चल रही है। पिछले 11 घंटे से जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। वहीं अब तक 13 नक्सली मारे गए है। जिनमे से 10 के शव बरामद कर लिया गया है।

बीजापुर पुलिस को लोकसभा चुनाव से पहले नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। दरअसल गंगालूर थाना क्षेत्र में जारी मुठभेड़ में जवानों ने अब तक 11 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने 8 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं।

साथ ही AK-47, LMG जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी मिले हैं। फिलहाल इलाके में सर्चिंग और रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। वहीं मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *