ताइवान में 7.4 तीव्रता के जोरदार भूकंप के बाद 20 आफ्टरशॉक्स

ताइवान में 7.4 तीव्रता के जोरदार भूकंप के बाद 20 आफ्टरशॉक्स

दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं और हर दिन कहीं न कहीं भूकंप आ रहे हैं। एक दिन में भूकंप के एक से ज़्यादा मामले सामने आ रहे हैं। आज, बुधवार, 3 अप्रैल को ताइवान में जोरदार भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.4 रही। यह भूकंप हुलिएन सिटी से 18 किलोमीटर साउथर्न साउथवेस्ट में आया। ताइवान में आए इस भूकंप का समय भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजकर 28 मिनट रहा। ताइवान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की। ताइवान में आया यह भूकंप देश के 25 साल के इतिहास में सबसे भीषण था।ताइवान में आज आए 7.4 तीव्रता के भूकंप का असर इतना ज़्यादा था कि हुलिएन सिटी के आसपास बैक-टू-बैक अब तक 20 आफ्टरशॉक्स आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *