10 साल में जो हुआ वो सिर्फ ट्रेलर, अभी बहुत कुछ बाकी:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी;

10 साल में जो हुआ वो सिर्फ ट्रेलर, अभी बहुत कुछ बाकी:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी;

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं से नमो एप के जरिए संवाद किया। पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ता जिन विपरीत परिस्थितियों में काम करते हैं, उनकी जितनी प्रशंसा की जाए, वो कम है। हमारे भाजपा कार्यकर्ता अपने जीवन को संकट में डालकर भी जनसेवा के लिए समर्पित रहते हैं। आप लोगों की कड़ी मेहनत की वजह से आज पश्चिम बंगाल के लोगों का भाजपा पर भरोसा निरंतर बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि बीते 10 साल में जो हुआ वो तो सिर्फ ट्रेलर है, अभी तो बहुत कुछ करना है। उन्होंने कहा कि बंगाल में हर चुनाव के समय टीएमसी द्वारा हिंसा का सहारा लेकर भाजपा को रोकने की कोशिश होती है। देश ने ये भी देखा है कि भाजपा कार्यकर्ता निडर होकर अपने बूथ पर डटे रहे और वोटरों का साथ दिया। एक बार फिर आप चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी मेहनत देशवासियों के मन में उत्साह और उमंग भी जगाएगी।

उन्होंने बंगाल में सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ता लतिका हलदर से संवाद किया। पीएम मोदी ने उनसे कहा कि आप अपने बूथ के हर व्यक्ति से मिलें। उन्हें भाजपा की हर एक नीतियों के बारे में बताएं और उनकी अपेक्षाओं से जुड़ें। बूथ स्तर, मंडल और विधानसभा स्तर पर अपने वोटर्स का पूरा डेटा पास रखें।

पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ता गांगुली सरकार से बातचीत में कहा कि ईडी ने बंगाल से 3,000 करोड़ रुपए अटैच किया हुआ है। अगर साबित हो जाएगा तो हम गरीबों को उनका पैसा वापस दिलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *