अगले दो दिनों तक बारिश से नहीं मिलेगी राहत

अगले दो दिनों तक बारिश से नहीं मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ में पिछले 15 दिनों से तेज धूप और गर्मी बढ़ने का सिलसिला थम सा गया। सुबह से धूप नहीं खिलने के कारण अधिकतम तापमान में 10 डिग्री की गिरावट आई। इसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। धूप से बचने लोग पिछले कई दिनों से स्कार्फ का सहारा ले रहे थे, लेकिन रविवार को धूप नहीं खिलने से राहगीरों ने राहत महसूस की। इससे पहले सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वालों को अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी का अहसास हुआ।रविवार को अधिकतम तापमान में 10 डिग्री की गिरावट आई और अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार द्रोणिका से हवा की अनियमित गति अंदरूनी उड़ीसा से कोमोरीन क्षेत्र छत्तीसगढ़ में फैली है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसके प्रभाव से प्रदेश में 8 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने, गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने मुख्य रूप से मध्य छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने और ओला वृष्टि होने की सम्भावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले 2 दिनों में 2 डिग्री की तक गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश के सभी जिलों में बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *