पीएम मोदी ने शीर्ष भारतीय गेमर्स के साथ बातचीत की। पीएम मोदी के खुशमिजाज अंदाज और चीजों की जानकारी से प्रभावित होकर गेमर्स ने उन्हें Namo OP के नाम दिया। बता दें कि यहां OP का मतलब है, ‘ओवरपावर्ड’ यानी एक ऐसा शख्स है, जो बहुत ताकतवर है। साथ ही पीएम मोदी के ह्यूमर से प्रभावित होकर Gamers ने उन्हें ‘कूलेस्ट पीएम’ और ‘देश का सबसे बड़ा इंफ्लूएंसर’ बताया।पीएम मोदी ने कुछ राउंड गेम्स खेलने के बाद हंसते हुए कहा कि हे भगवान! मुझे इसकी आदत न लग जाए। मुलाकात के दौरान जब ठग अग्रवाल नाम के एक गेमर ने जब पीएम को अपने बारे में बताते हुए कहा कि मैंने बचपन में पढ़ाई शुरू कर दी थी। इस पर पीएम ने चुटकी लेते हुए जवाब दिया कि हर कोई बहुत कम उम्र में ही पढ़ाई करता है। पीएम मोदी के ह्यूमर से प्रभावित होकर गेमर्स ने उन्हें ‘कूलेस्ट पीएम’ और ‘देश का सबसे बड़ा इंफ्लूएंसर’ बताया।