केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कांकेर लोकसभा सीट में जनसभा को संबोधित किया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कांकेर लोकसभा सीट में जनसभा को संबोधित किया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के समर्थन में बालोद के सरयूप्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में कांग्रेस की हालत पतली हो गई है, जिस तरह डायनासोर विलुप्त हुआ, ठीक उसी तरह पूरे देश में कांग्रेस विलुप्ति के कगार पर है।सिंह ने कहा कि जिस प्रकार बिग बॉस में एक दूसरे का कपड़ा फाड़ते हैं, उसी प्रकार से कांग्रेस एक-दूसरे का कपड़ा फाड़ रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी सभा में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस को घेरा व कई आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का जो विकास हुआ है, वह सिर्फ भाजपा के शासनकाल में ही हुआ है। उन्होंने कहा रविवार को भाजपा का घोषणा पत्र जारी होगा।रक्षामंत्री सिंह ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही व छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की सरकार रही। कांग्रेस पर विश्वास कर जनता उन्हें जिताती है लेकिन सरकार में रहते हुए कांग्रेस जनता के साथ विश्वासघात करती है पर अब जनता भी जान गई है, अगर देश को कोई संभाल सकता है तो वह सिर्फ भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *