IPL 2024 : 287 बनाकर भी 25 रन से ही जीता हैदराबाद ;

IPL 2024 : 287 बनाकर भी 25 रन से ही जीता हैदराबाद ;

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 30वें मुकाबले में कई रिकॉर्ड दर्ज हुए तो कितने ही पुराने रिकॉर्ड टूट गए। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 287 रन कूट डाले और इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। यह टी20 क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। सनराइजर्स की ओर से ट्रेविस हेड ने 39 गेंदों में शतक ठोका तो हेनरिक क्लासेन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस मुकाबले में सबसे सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने 22 छक्के उड़ाए, जो आईपीएल के इतिहास में आज तक कभी भी एक पारी में इतने छक्के नहीं लगे थे।क्लासेन के आउट होने के बाद एडेन मार्करम और अब्दुल समद ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ी बल्लेबाजी जारी रखी। दोनों ने मिलकर 27 गेंदों में 69 रन बनाए। उन्होंने 5 छक्के और 6 चौके लगाए। मार्करम 32 और अब्दुल समद 37 रन बनाकर नाबाद रहे। बेंगलुरु के 4 गेंदबाजों ने 50 से ज्यादा रन खर्च कर दिए। रीस टॉप्ली सबसे महंगे साबित हुए और 4 ओवर में 64 रन खर्च किए। बेंगलुरु को जीत के लिए अब 288 रन बनाने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *