21 पूर्व जजों ने CJI को लिखी चिट्ठी लिख कर कहा कि अनुचित दबाव से न्यायपालिका को सुरक्षित रखने की जरूरत’

21 पूर्व जजों ने CJI को लिखी चिट्ठी लिख कर कहा कि अनुचित दबाव से न्यायपालिका को सुरक्षित रखने की जरूरत’

चिट्ठी में न्यायपालिका की साख को लेकर चिंता जताते हुए पूर्व जजों ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक हितों और निजी फायदों के लिए न्यायपालिका में जनता का भरोसा तोडऩे की कोशिश कर रहे हैं। चिट्ठी पर सुप्रीम कोर्ट के चार और हाईकोर्ट के 17 पूर्व जजों के दस्तखत हैं। इनमें सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज दीपक वर्मा, कृष्णा मुरारी, दिनेश माहेश्वरी, एम.आर. शाह, राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व जज रघुवेंद्र सिंह राठौड़ और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व जज राकेश सक्सेना शामिल हैं।चिट्ठी में कहा गया कि दबाव, भ्रामक जानकारियों और सार्वजनिक अपमान के जरिए न्यायपालिका की साख गिराने की कोशिशें की जा रही हैं। भ्रामक सूचनाएं और न्यायपालिका के खिलाफ कोशिशें न सिर्फ अनैतिक हैं, बल्कि लोकतंत्र के मूलभूत सिद्धांतों के भी खिलाफ है। यह चिट्ठी ऐसे समय लिखी गई है, जब भ्रष्टाचार के मामलों में विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दलों के बीच जुबानी जंग जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *