बंगाल में रामनवमी पर हुई हिंसा मामले में चुनाव आयोग का बड़ा एक्‍शन

बंगाल में रामनवमी पर हुई हिंसा मामले में चुनाव आयोग का बड़ा एक्‍शन

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर स्थित शक्तिपुर इलाके में बुधवार की शाम को राम नवमी शोभायात्रा के दौरान झड़प और हिंसा हुई। इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी। दावा किया जा रहा है कि जब राम नवमी की शोभायात्रा निकाली जा रही थी, तभी इलाके में पत्थरबाजी शुरू हो गई।चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में राम नवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा को रोकने में कथित तौर असफल रहने पर 2 थानों के प्रभारियों को निलंबित कर दिया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, शक्तिपुर और बेलडांगा पुलिस थानों के प्रभारी निर्देशों के बावजूद धार्मिक हिंसा को रोकने में असफल रहे। बता दें कि राम नवमी के मौके पर जुलूस निकाला गया था। जुलूस के दौरान हिंसा की घटना हुई थी। बता दें कि मुर्शिदाबाद के साथ ही मेदिनीपुर में भी हिंसक घटनाएं हुई थीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *