दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तेलंगाना के भारत राष्ट्र समिति की विधायक के कविता को कोर्ट से राहत नहीं मिल सकी है। कथित शराब नीति घोटाले में दोनों राजनेताओं को 14 दिनों के लिए विस्तारित न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। लोकसभा चुनाव के दूसरे दौर के मतदान से पहले दोनों ही नेताओं के लिए यह बड़ा झटका है। तीसरे चरण के मतदान वाले दिन यानी 7 मई को फिर अदालत में पेश किया जाएगा।