लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया

लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 39वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराकर चेपॉक में सबसे बड़ी जीत हासिल की। यह आईपीएल इतिहास की इस मैदान पर सबसे बड़ी रन चेज है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 210 रन बनाए। 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरी ओवर में मार्कस स्टोइनिस के शानदार शतक की बदौलत 4 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ लखनऊ ने अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया है तो चेन्नई 5वें स्थान पर खिसक गई है।211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही और क्विंटन डिकॉक पारी की तीसरी ही गेंद पर दीपक चाहर का शिकार हो गए। इसके बाद चेन्नई के खिलाफ हमेशा रंग में नजर आने वाले केएल राहुल 16 रन बनाकर चलते बने। देवदत्त पडिकल भी कुछ खास नहीं कर सके और 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मार्कस स्टोयनिस और निकोलस पूरन ने मोर्चा संभाला। 11 ओवर में लखनऊ की टीम सिर्फ 88 रन बना सकी थी औ उसे बचे हुए 9 ओवर में 123 रन की जरूरत थी, जो काफी मुश्किल लग रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *