विरासत टैक्स पर मचे घमासान के बीच PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम लोगों के बच्चों के अधिकार छीनना चाहती है।

विरासत टैक्स पर मचे घमासान के बीच PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम लोगों के बच्चों के अधिकार छीनना चाहती है।

कांग्रेस नेता की सैम पित्रोदा की विरासत टैक्स पर टिप्पणी के बाद देश में मचे घमासान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम लोगों के बच्चों के अधिकार छीनना चाहती है। विरासत टैक्स कानून को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। छत्तीसगढ़ में एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों के बच्चों के अधिकार छीनना चाहती है।

पीएम मोदी ने कहा, “शाही परिवार के शहजादा ने कुछ समय पहले कहा था कि मध्यम वर्ग पर अधिक टैक्स लगाया जाना चाहिए। अब ये लोग इससे एक कदम आगे बढ़ गए हैं। अब कांग्रेस कहती है कि वह विरासत टैक्स लगाएगी। वह माता-पिता से प्राप्त विरासत पर भी टैक्स लगाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *