भाजपा में शामिल हुए यूट्यूबर मनीष कश्यप

भाजपा में शामिल हुए यूट्यूबर मनीष कश्यप

यूट्यूब की दुनिया से निकल कर सामाजिक जीवन में अपना करियर तलाश रहे बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप दिल्ली में आज भारतीय जनता पार्टी शामिल हुए हैं। मनीष कश्यप को बीजेपी ज्वाइन कराने में दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी मुख्य भूमिका रही है। बीजेपी में शामिल होते समय मनीष ने कहा कि वो अपनी मां के कहे अनुसार भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। क्योंकि जब वो जेल में बंद थे तो उस समय मनोज तिवारी ही उनके सबसे बड़े सहयोगी बने थे।मनीष कश्यप की बीते साल तमिलनाडु में हुए कथित हिंसा मामले को लेकर गिरफ्तारी हुई थी। उस समय मनीष कश्यप पूरे देश में लोगों की सहानुभूति लेने में कामयाब रहे थे। पहले तो मनीष को तमिनलाडु में गिरफ्तार किया गया और फिर वहां से जमानते मिलने के बाद उनको बिहार पुलिस की ओर से पटना के बेऊर जेल में रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *