इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 41वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 35 रन से हरा दिया। यह RCB की लगातार 6 हार के बाद पहली जीत है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने विराट कोहली और रजत पाटीदार के अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 206 रन बनाए। हैदराबाद की टीम 20 ओवर खेलने के बाद 8 विकेट गंवाकर 171 रन ही बना सकी और मैच हार गई।207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की अपने घर में ही शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में यश दयाल ने ट्रेविस हेड को आउट कर दिया। अभिषेक शर्मा और एडेन मार्करम भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। नितिश रेड्डी को कर्ण शर्मा ने बोल्ड कर हैदराबाद को 5वां झटका दिया। अब्दुल समद को कर्ण शर्मा ने आउट कर हैदराबाद की मुश्किले बढ़ा दी। 85 पर 7 विकेट गंवाने वाली हैदराबाद को शहबाज ने 171 तक पहुंचाया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। बेंगलुरु के इम्पैक्ट प्लेयर स्वपनिल सिंह ने क्लासेन और मार्करम को आउट किया तो ग्रीन और कर्ण शर्मा ने भी दो दो विकेट चटकाए।