VVPAT-EVM याचिकाएं खारिज होने पर बोले पीएम मोदी

VVPAT-EVM याचिकाएं खारिज होने पर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अररिया के फारबिसगंज में एक चुनावी सभा में कहा कि यह चुनाव भारत को आर्थिक और सामरिक ताकत बनाने वाला चुनाव है। उन्होंने इस दौरान सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में डाले गए वोटों का VVPAT के माध्यम से 100 फीसदी सत्यापन की मांग की याचिका को खारिज किए जाने के बाद विपक्ष को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस वाले इंडी गठबंधन को ना संविधान और ना लोकतंत्र की परवाह है। ये लोग वही हैं, जिन्होंने दशकों तक बैलेट पेपर के बहाने लोगों का हक छीना। ये लोग मतदान केंद्र और VVPAT लूट लेते थे। गरीबों को वोट डालने के लिए बिहार में लोग घरों से बाहर नहीं निकलने देते थे। दलित-पिछड़ों को डंडे के जोर पर घर से निकलने पर रोकते थे। अब जब ईवीएम की ताकत देश को मिली तो उनसे ये बर्दाश्त नहीं हो रहा। ये EVM को बंद करने का खेल खेल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *