लखनऊ सुपरजायंट्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हरा दिया।

लखनऊ सुपरजायंट्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हरा दिया।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 48वें मुकाबले में मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर सीजन की छठी जीत दर्ज की और अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। दूसरी ओर हार के बाद मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना काफी कम हो गई है। एक लो स्कोरिंग मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 144 रन बनाए। 145 रन के लक्ष्य का लखनऊ सुपरजायंट्स ने 6 विकेट गंवाकर 4 गेंद रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपरजायंट्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में अर्शिन कुलकर्णी बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल और मार्कस स्टॉयनिस ने पारी संभाली और टीम को 50 के पार पहुंचाया। राहुल 28 रन बनाकर आउट हुए तो दीपक हूडा 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। स्ट़ॉयनिस ने 45 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 62 रन की पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *