चुनाव आयोग ने जारी किया मतदान प्रतिशत डेटा

चुनाव आयोग ने जारी किया मतदान प्रतिशत डेटा

आम चुनाव के पहले चरण और दूसरे चरण केबाद भारत के चुनाव आयोग ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर अलग-अलग मतदाता मतदान डेटा जारी किया। इस डेटा से पता चला कि 84% संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में अलग-अलग गिरावट देखी गई। चुनाव आयोग ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 66.14 प्रतिशत और दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बता दें कि पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को 102 निर्वाचन क्षेत्रों में हुआ था। वहीं दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को 88 निर्वाचन क्षेत्रों में हुआ था। लोकसभा चुनाव 2019 की तुलना में दोनों चरणों के मतदान प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई है। बता दे कि 2019 लोकसभा चुनाव में पहले और दूसरे चरण में क्रमशः 69.43 और 69.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *