इंडियन प्रीमियर लीग के 17वे संस्करण का 57वां मुक़ाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से लखनऊ सुपर जाएंट्स को 10 विकेट से बड़े अंतर से हरा दिया।लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 166 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसे हैदराबाद ने बिना कोई विकेट खोये मात्र 9.4 ओवर में पा लिया। हैदराबाद ने 62 गेंद शेष रहते मैच जीता। ट्रेविस हेड ने 30 गेंद में आठ चौके और आठ छक्के की मदद से 89 रन और अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 75 रन की नाबाद पारी खेली। अभिषेक ने छक्के के साथ मैच को खत्म किया।