सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के परिणाम जारी किए

सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के परिणाम जारी किए

सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस वर्ष समय से पहले ही सीबीएसई ने रिजल्ट जारी कर दिया है। 12वीं कक्षा में कुल 87.98 प्रतिशत छात्र पास हुए। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट या डिजिलॉकर की मदद से देख सकते हैं। इस वर्ष भी सीबीएसई 12वीं कक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है।

नोट करें ये महत्वपूर्ण वेबसाइट (CBSE Result Direct Link) 

  • cbse.gov.in
  • cbse.nic.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in 

ऐसे चेक करें नतीजे (CBSE Board Result Download) 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं 
  • होम पेज पर CBSE 12th Result और CBSE 10th Result का लिंक दिखेगा
  • जिस कक्षा का रिजल्ट देखना है, उस पर क्लिक करें 
  • स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा, जिसमें अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें और सबमिट बटन दबाएं 
  • भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड कर लें या इसका प्रिंट आउट निकाल लें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *