जम्मू-कश्मीर में अलसुबह आए 3.5 तीव्रता के भूकंप ने सभी को हिला दिया।

जम्मू-कश्मीर में अलसुबह आए 3.5 तीव्रता के भूकंप ने सभी को हिला दिया।

जम्मू-कश्मीर में सुबह होती ही भूकंप आ गया। धरती में हुए जबरदस्त कंपन के कारण लोग सहम गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि सुबह 8.35 जम्मू-कश्मीर के 33.36 N अक्षांश और 76.65 E देशांतर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी। इसके कारण कहीं भी किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि भूकंप के झटकों के कारण लोग सहम गए। कई लोग घरों से बाहर निकल आए।गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर भूकंप के लिहाज से संवेदनशील इलाके में आ रहा है। यहां पहले भी कई बार भूकंप आते रहे हैं। यह पूरा इलाका हिमालय पर्वत श्रृंखला के पास स्थित है। ऐस में यहां भूकंप आना बहुत ही आम बात है। भूकंप के बाद विशेषज्ञों ने सावधान रहने और पूरी तरह से सुरक्षा नियमों का पालन करने का निर्देश जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *