मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पीए बिभव कुमार गिरफ्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पीए बिभव कुमार गिरफ्तार

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पीए बिभव कुमार को शनिवार को गिरफ्तार करने के बाद फिलहाल दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस बिभव कुमार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि बिभव कुमार पर सांसद मालीवाल के साथ मारपीट का आरोप है। इस मामले में दोनों तरफ से ही आरोपों और वीडियों की बौछार हो रही है। मालीवाल ने इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। इसके बाद ही पूरी कार्रवाई शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि स्वाति मालीवाल केजरीवाल के जेल से आने के बाद वह मिलने गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *