रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रन से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रन से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग का 68वां मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने सीएसके को 27 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ आरसीबी ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा कमबैक करते हुए इतिहास रच दिया है।

सीएसके के लिए सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। रवींद्र ने 37 गेंद पर पांच चौके और तीन सिक्स की मदद से 61 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने 22 गेंद पर तीन सिक्स और तीन चौके की मदद से नाबाद 42, अजिंक्य रहाणे ने 22 गेंद पर 33 और महेंद्र सिंह धोनी ने 13 गेंद पर 25 रनों का योगदान दिया। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का अंकादा भी नहीं छू पाया।

आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में मात्र 25 रन देकर एक विकेट लिया। उनके अलावा यश दयाल ने दो, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन और कैमरून ग्रीन ने एक – एक विकेट झटके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *