छत्तीसगढ़ में आज से हीट वेव का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में आज से हीट वेव का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में में इस समय झुलसा देने वाली गर्मी की चपेट में है। नवतपा शुरू होने के बाद मौसम गर्मी अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। नवतपा के दूसरे मौसम विभाग ने ग्रीष्मलहर चलने की यलो अलर्ट की चेतावनी दी है। इसलिए आगे भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 45 डिग्री से ऊपर तापमान पहुंचने की संभावना मौसम विभाग जता रहे हैं। इसलिए आप गर्मी को लेकर विशेष सावधानी बरतें।मौसम साफ होते ही नौतपा लगते ही गर्मी ने शहरवासियों को परेशान कर दिया। रविवार को पारा 43.8 डिग्री सेल्सियश तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी दो से तीन डिग्री ज्यादा रहा है। पिछले सप्ताह भर से तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है, वह 40 डिग्री के ऊपर ही बना हुआ है। 42 डिग्री के आसपास ठहर सा गया है। रविवार की सुबह से ही गरम हवाएं की लपटें चलने लगी और तापमान पिछले तीन-चार दिनों तक सबसे ज्यादा ऊंचाई पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *