आम आदमी पार्टी के नेताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी को समन भेजा है। कोर्ट ने आतिशी को 29 जून को पेश होने के लिए कहा है। जिसके बाद भाजपा हमलावर हो गई है। नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा कि ये लोग असत्य का सहारा लेकर आरोप लगाते हैं। उसका कोई आधार नहीं होता है। आम आदमी पार्टी ने पहले भी कहा था कि भाजपा के लोग ‘ऑपरेशन लोटस’ चला रहे हैं। लेकिन, यह लोग साबित नहीं कर पाए।