मुश्किल की घड़ी में पापुआ न्यू गिनी की मदद करने भारत आया आगे

मुश्किल की घड़ी में पापुआ न्यू गिनी की मदद करने भारत आया आगे

पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार, 24 मई को तड़के सुबह करीब 3 बजे एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में अचानक से लैंडस्लाइड हो गया। इस समय सभी लोग सो रहे थे। लैंडस्लाइड इतना ज़्यादा विनाशकारी था कि इसकी वजह से करीब 150 घर तबाह हो गए और पूरा गांव ही मलबे के नीचे दब गया। काओकलाम गांव में लैंडस्लाइड की वजह से 2 हज़ार से ज़्यादा लोग मलबे के नीचे ज़िंदा दबे हुए हैं और ज़्यादातर लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग इस हादसे में घायल भी हुए। राहत कार्य में भी कामयाबी नहीं मिली है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पापुआ न्यू गिनी लैंडस्लाइड से हुए नुकसान और पीड़ितों के लिए शोक व्यक्त करने के साथ ही यह भी साफ कर दिया कि पापुआ न्यू गिनी की मदद के लिए भारत तैयार है। और अब भारत मदद के लिए आगे भी आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *