छत्तीसगढ़ में नौतपा ने खूब तपाया है। दिन और रात में चल रही गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर रखा है। वहीं आज नौतपा के अंतिम दिन अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। रायपुर छोड़कर दुर्ग, जगदलपुर, दुर्ग और सरगुजा के कोरिया जिले में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ है। हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इधर रायपुर में भी बादल छाए हुए है। संभवता: देर शाम तक बारिश हो सकती है।