इंडिया ने जीता पहला वर्ल्ड कप मैच:

इंडिया ने जीता पहला वर्ल्ड कप मैच:

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने न्‍यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम की असमान उछाल वाली जानलेवा ड्रॉप इन पिच को लेकर अपना गुस्‍सा जाहिर किया है। दरअसल, इसी पिच पर 9 जून को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप के हाईवोल्‍टेज मुकाबले से पहले आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में रोहित शर्मा की बाजू पर चोट लग गई। रोहित शर्मा तेज गेंदबाज जोश लिटिल की शॉर्ट पिच गेंद पर पुल शॉट लगाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन असमान उछाल के चलते वह चूक गए और गेंद सीधे उनकी दाहिनी बाजू के ऊपरी हिस्से आ लगी। इसके चलते उन्‍हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। मैच के बाद अपनी चोट पर अपडेट देनते हुए रोहित शर्मा ने बताया कि ये मामूली सा घाव है। रोहित शर्मा के नाम अब 472 इंटरनेशनल मैच में 600 छक्के दर्ज हो गए हैं। इस मामले में दूसरे पायदान पर क्रिस गेल हैं, जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 553 छक्के दर्ज हैं तो 476 छक्‍कों के साथ शाहिद अफरीदी तीसरे नंबर पर हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे पहले 100 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड क्लाइव लॉयड के नाम दर्ज है। सबसे पहले 200 छक्के विव रिचर्ड्स ने पूरे किए हैं। 300 छक्‍के सबसे पहले जयसूर्या ने तो 400 छक्‍के शाहिद अफरीदी ने पूरे किए। 500 छक्‍के सबसे पहले क्रिस गेल ने पूरे किए थे तो अब 600 छक्के सबसे पहले पूरे करने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *