टी20 वर्ल्ड कप 2024 : अमेरिका ने पाकिस्तान को हराया

टी20 वर्ल्ड कप 2024 : अमेरिका ने पाकिस्तान को हराया

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने पारी की शुरुआत की लेकिन अमेरिका के सौरव नेत्रावलकर ने दूसरे ओवर में रिजवान को आउट कर दिया। उस्मान खान 3 और फखर जमान 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बाबार आजम जमे रहे लेकिन पाकिस्तान की रनगति को बढ़ा नहीं सके। हालांकि शादाब खान ने 25 गेंदों में ताबड़तोड़ 40 रन कूटकर पाकिस्तान की स्थिति सुधारने की कोशिश की लेकिन 100 रन के पहले वह भी आउट हो गए। का 11वां मुकाबला टेक्सास में गुरुवार की रात को खेला गया, जहां इस टूर्नामेंट के सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। डालास में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान यूएसए ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर इतिहास रच दिया। दोनों टी20 क्रिकेट इतिसाह में पहली बार आमने सामने हुई थीं और यूएसए ने जीत के साथ इस प्रतिद्वंद्विता का आगाज किया है। दोनों टीमों ने 20 ओवर में 159 रन बनाए। सुपर ओवर में अमेरिका ने पाकिस्तान के सामने 19 रन का लक्ष्य रखा लेकिन बाबर आजम की सेना सिर्फ 13 रन बना सकी और अमेरिका ने 5 रन से मुकाबला जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *