टी20 वर्ल्‍ड कप 2024: साउथ अफ्रीका ने  बांग्‍लादेश को हराया

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024: साउथ अफ्रीका ने बांग्‍लादेश को हराया

T20 World Cup 2024 में सोमवार रात साउथ अफ्रीका और बांग्‍लादेश के बीच न्‍यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रोमाचंक मुकाबला खेला गया। साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर महज 113 रन स्‍कोर बोर्ड टांगे थे। 114 के मामूली लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 110 रन ही बना सकी। साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी यूनिट ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्‍ड कप के इतिहास के सबसे कम स्‍कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *