IMD ने जारी किया  अलर्ट 

 IMD ने जारी किया अलर्ट 

प्रचंड गर्मी के बीच भारतीय मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है। कई राज्यों में तापमान में प्रतिदिन बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर हाहाकार है। इस मुद्दे पर दिल्ली और केंद्र सरकार आमने-सामने है। इसी बीच मौसम विभाग ने बताया कि मानसून केरल में प्रवेश करने के बाद धीरे-धीरे देश के बाकी हिस्सों में फैलता जा रहा है। लेकिन बीच में चिंता की बात यह हो गयी कि इसकी रफ्तार कुछ धीमी हो गई थी। उत्तर-पश्चिमी मॉनसून फिलहाल नवसारी, जलगांव, अकोला, पुसाद, रामागुंडम, सुकमा, मलकानगिरी, विजयनगरम और इस्लामपुर आदि इलाकों से होकर गुजर रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान दो राज्यों के कुछ हिस्सों (तेलंगाना और छत्तीसगढ़) से आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इस वजह से कई राज्यों में मॉनसून वाली बारिश की शुरुआत हो जाएगी और लोगों को भयंकर गर्मी से राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *