भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इटली पहुंच गए हैं। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का यह पहला विदेश दौरा है। ऐसे में मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि पीएम मोदी किस वजह से इटली गए हैं। दरअसल हर साल होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इस पीएम मोदी इटली गए हैं। G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन इटली के अपुलिया में फसानो शहर में लग्ज़री रिज़ॉर्ट बोरगो एग्नाज़िया में 13 से 15 जून तक हो रहा है। आज तड़के सुबह पीएम मोदी इटली पहुंचे जहाँ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया।