अंकसूची और डिग्री वितरण की कार्रवाई त्वरित गति से करें : श्री मंगुभाई पटेल

अंकसूची और डिग्री वितरण की कार्रवाई त्वरित गति से करें : श्री मंगुभाई पटेल

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि परीक्षा परिणाम घोषित हो जाने पर अंकसूची और डिग्री के वितरण कार्य तेज़ी से करें। आगामी एक माह में डिग्रियों का वितरण सुनिश्चित करे, वितरण की स्थिति लंबित नहीं रहे। डीजीलॉकर में भी अंक सूचियां एवं डिग्री तत्काल अपलोड करे। इससे विद्यार्थियों को आगामी प्रवेश या प्लेसमेंट आदि में दिक्कत नहीं होगी। श्री पटेल ने कहा कि कुलगुरू छात्र-छात्राओं के अभिभावक बन कर उनकी परेशानियों को दूर करने का आत्मीय प्रयास करे।

राज्यपाल श्री पटेल उक्त निर्देश ने प्रदेश के सभी शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं की बैठक में दिए। राजभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री के.सी. गुप्ता और राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री मुकेश चन्द गुप्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *