सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए (NTA) को फटकार लगाई।

सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए (NTA) को फटकार लगाई।

नीट यूजी परीक्षा को लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर सुनवाई की। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को फटकार लगाई। कहा, “अगर किसी की ओर से 0.001% भी लापरवाही हुई है, तो उससे पूरी तरह निपटा जाना चाहिए। बच्चों ने परीक्षा की तैयारी की है, हम उनकी मेहनत को नहीं भूल सकते।” सुप्रीम कोर्ट नीट परीक्षा रद्द करने और उसे दोबारा कराने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई कर रहा था।इसी के साथ एससी ने एनटीए और केंद्र सरकार से इस मामले में जवाब दाखिल करने को कहा।वहीं नीट परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई 8 जुलाई को होने वाली है। मालूम हो कि नीट परीक्षा से संबंधित सभी मामले की सुनवाई इसी दिन होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *