प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार के नालंदा जिले के राजगीर स्थित अंतर्राष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया। नालंदा पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सबसे पहले प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय का भग्नावशेष देखा और उसके इतिहास की पूरी जानकारी ली। नालंदा विश्वविद्यालय का इतिहास, शिक्षा के प्रति भारतीय दृष्टिकोण और इसकी समृद्धि को दर्शाता है। इसका महत्व न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरे विश्व के लिए अनमोल धरोहर के रूप में है।