प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को भारत राष्ट्र समिति के विधायक गुदेम महिपाल रेड्डी और उनके भाई से जुड़े परिसरों पर छापे मारा है। ईडी अधिकारियों ने तेलंगाना की पतनचेरू विधानसभा सीट से विधायक महिपाल रेड्डी और उनके भाई जी. मधुसूदन रेड्डी के घरों और दफ्तरों की तलाशी ली। छापेमारी सुबह पांच बजे सभी स्थानों पर एक साथ शुरू हुई।