टी20 वर्ल्ड कप 2024 :भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया

टी20 वर्ल्ड कप 2024 :भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 का तीसरा मुक़ाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल मैदान पर खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्ले से और फिर गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 47 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने अपने सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदों को और पुख्ता कर लिया है।

इससे पहले भारत ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 181 रन बनाए थे। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। सूर्या ने 28 गेंद पर पांच चौके और तीन सिक्स की मदद से 53 रन बनाए। सूर्यकुमार को उनकी इस बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके अलावा टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने 24 गेंद पर 32 रनों की पारी खेली।

अफगानिस्तान के लिए तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी और कप्तान राशिद खान ने तीन -तीन विकेट झटके। वहीं नवीन उल हक को एक विकेट मिला। भारत अपना अगला मुक़ाबला 22 जून को बांग्लादेश से एंटिगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *