आठ महीने बाद जीएसटी काउंसिल की 53वीं बैठक केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में शनिवार को होगी। इस बैठक में पिछले तीन-चार बैठकों के दौरान लंबित मुद्दों पर चर्चा होगी। जीएसटी की दरों को तर्कसंगत बनाने पर भी विचार किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, जीएसटी काउंसिल की बैठक में जीएसटी पोर्टल पर नए रजिस्ट्रेशन के लिए आधार के बायोमीट्रिक तरीके से सत्यापन को अनिवार्य बनाया जा सकता है। साथ ही हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर लगने वाले 18 प्रतिशत जीएसटी को कम करके ५त्न किया जा सकता है। हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों की यह पुरानी मांग है। जीएसटी घटने से हेल्थ इंश्योरेंस कराना सस्ता हो जाएगा और यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज की दिशा में बड़ा कदम होगा।