आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया

सोमवार की देर रात सेंट लूसिया में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकरा अंतिम 4 का टिकट कंफर्म कर लिया। टीम इंडिया अब 27 जून के गयाना में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड का सामना करेगी। कप्तान और प्लेयर ऑफ द मैच रोहित शर्मा की 41 गेंदों पर सात चौकों और आठ छक्कों की मदद से सजी 92 रन की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप के सुपर आठ के ग्रुप एक मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारत ने पांच विकेट पर 205 रन का मजबूत स्कोर बनाया और ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर ही रोक दिया।भारत ने इस जीत से ऑस्ट्रेलिया से पिछले साल वनडे विश्व कप के फ़ाइनल में मिली हार का बदला चुका लिया। भारत का सेमीफाइनल में इंग्लैंड से 27 जून को मुकाबला होगा, जहां टीम इंडिया 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला लेने उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने पहली गेंद से ही अपने इरादे साफ़ कर दिए थे और उनके द्वारा दिलाई गई शुरुआत के चलते भारत ने एक बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *