टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 : अफगानिस्‍तान ने बांग्‍लादेश को 8 रन से हराया

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 : अफगानिस्‍तान ने बांग्‍लादेश को 8 रन से हराया

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में आज 25 जून को अफगानिस्‍तान और बांग्‍लादेश के बीच अंतिम मैच खेला गया। अफगानिस्‍तान के कप्‍तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। अफगानी टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। बांग्‍लादेश की बल्‍लेबाजी के दौरान कई बार बारिश ने बाधा डाली तो डकवर्थ लुईस नियम के तहत बांग्‍लादेश को 19 ओवर में 114 रन का लक्ष्‍य मिला। इसके जवाब में बांग्‍लादेश की टीम 17.5 ओवर में 105 रन पर सिमट गई। इस तरह अफगानिस्‍तान ने 8 रन से जीत दर्ज की और इतिहास रचते हुए पहली बार आईसीसी इवेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब अफगानिस्‍तान का सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से सामना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *