18वीं लोकसभा : राजस्थान, उप्र, बंगाल समेत इन राज्यों के 264 सांसद आज लेंगे शपथ

18वीं लोकसभा : राजस्थान, उप्र, बंगाल समेत इन राज्यों के 264 सांसद आज लेंगे शपथ

नवनिर्वाचित सांसदों की शपथ ग्रहण के साथ 18 वीं लोकसभा का सोमवार को आगाज हो गया। पहले दिन 280 सांसदों की शपथ हुई, अन्य की मंगलवार को होगी। राज्यों की वर्णमाला क्रम के हिसाब से शपथ हो रही है। इस बार लोकसभा चुनाव में सदस्य संख्या बढ़ने से विपक्ष पहले दिन काफी उत्साहित दिखा। विपक्षी सांसद संविधान की प्रतियां लेकर पहुंचे थे। प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति को नियम विरुद्ध बताते हुए विपक्ष ने सदन से बाहर और अंदर दोनों जगह नारेबाजी की। कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अगुवाई में इंडिया समूह के सांसदों ने संसद परिसर में संविधान की कॉपी लहराई और संविधान बचाओ के नारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *