दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर टर्मिनल-1 की छत ​​​​​​गिरी:कई गाड़ियां दबीं

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर टर्मिनल-1 की छत ​​​​​​गिरी:कई गाड़ियां दबीं

दिल्ली में गुरुवार देर रात से लगातार बारिश के कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिर गई। इसकी चपेट में कई टैक्सियां और कारें आ गईं। इनमें बैठे 6 लोग घायल हो गए। गाड़ियों में फंसे लोगों को निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना शुक्रवार सुबह 5 बजे की है।

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि टर्मिनल-1 की छत की शीट के अलावा सपोर्ट बीम भी ढह गया है। इससे टर्मिनल के पिक-अप और ड्रॉप एरिया में खड़ी कारों को नुकसान पहुंचा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल की तीन गाड़ियां एयरपोर्ट पर मौजूद हैं।

सिविल एविएशन मिनिस्टर के. राम मोहन नायडू ने भी घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने X पर लिखा, ‘मैं निजी तौर पर हालात पर नजर रख रहा हूं। सभी एयरलाइंस को टर्मिनल-1 पर प्रभावित यात्रियों की सहायता करने की सलाह दी गई है। घटनास्थल पर रेस्क्यू टीमें काम कर रही हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी है।’

दिल्ली-NCR में गुरुवार को प्री-मानसून की पहली बारिश हुई। कल से लगातार बारिश के कारण रातभर में दिल्ली-NCR के कई इलाके पानी में डूब गए। कुछ जगहों पर तो 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *