टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में रात 8:00 बजे से खेला जाएगा।
मैच का टॉस शाम 7:30 बजे होगा। फिलहाल, बारबाडोस का मौसम साफ है और टीमें स्टेडियम में पहुंच चुकी हैं। मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी वॉर्मअप कर रहे हैं।
एक्यू वेदर के मुताबिक, बारबाडोस में मैच के दौरान 51% बारिश के आसार हैं।
आज के मैच की डीटेल्स…
फाइनल- भारत Vs साउथ अफ्रीका
समय और वेन्यू- 29 जून 2024, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
टॉस- 7:30 PM, मैच स्टार्ट- 8:00 PM.
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।
साउथ अफ्रीका : ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्या और तबरेज शम्सी।