भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और अन्य 11 राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और अन्य 11 राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और अन्य 11 राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। अगले कुछ दिनों में इन राज्यों में व्यापक बारिश की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी पांच दिनों में केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल, रायलसीमा, तेलंगाना, उत्तरी और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बारिश होने की संभावना जताई गई है।उत्तर प्रदेश और बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है। आज से आने वाले ​कुछ दिनों तक तेज हवा और गरज के साथ बाहरश होने वाली है। मौसम विभाग ने सोमवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, यूपी की राजधानी लखनव सहित प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *